फीचर्डराष्ट्रीय

भारत चाहता है हाई स्पीड तरक्की: मोदी

2015_12image_10_04_280284699narendra_modi_pti-llनई दिल्ली:  भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर शाम की गंगा आरती में शामिल होंगे। मोदी शिंजों की एक दिवसीय यात्रा के मद्देनजर शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शहर में दिवाली की तरह उत्सवी माहौल है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे ने शनिवार सुबह बिजनेस लीडर्स फोरम को संबोधित किया और इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि भारत को सिर्फ हाई स्पीड ट्रेन ही नहीं, हाई स्पीड ग्रोथ भी चाहिए। उन्होंने मेक इन इंडिया पर बात करते हुए बताया कि जापान पहली बार भारत से कार आयात करेगा।पीएम मोदी ने कहा, पहली बार मारूती कार भारत में बनेगी और जापान भारत से का इंपोर्ट करेगा। शिंजो ने पीएम मोदी की तारीफ भी की उन्होंने कहा कि ‘पीएम मोदी की नीतियां लागू करने की रफ्तार बुलेट ट्रेन जैसी ही है। मोदी की आर्थिक नीतियां शिंकानसेन जैसी हैं: हाई स्पीड, सुरक्षित, भरोसेमंद और बहुत से लोगों को साथ लेकर चलने वाली। साथ ही कहा कि मजबूत भारत जापान के लिए भी अच्छा है।जिलाधिकारी राजमणि यादव ने बताया कि शिंजो एवं मोदी के पूर्व निर्धारित यात्रा कार्यक्रमों में मामूली बदलाव किया गया है। अब वे नई दिल्ली से विशेष विमान द्वारा अपराह्रन लगभग साढ़े 4 बजे धर्मनगरी वाराणसी आएंगे, जहां उनकी आगवानी उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। हवाई अड्डे पर मेहमानों भारतीय परंपरा के मुताबिक भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री द्वय विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने एवं रात्रिभोज के बाद रात लगभग नौ लौट जाएंगे। नाईक एवं यादव उनके कार्यक्रमों के दौरान मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्र एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा दोनों प्रधानमंत्रियों के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सिन्हा एवं मुख्यमंत्री यादव रात्रि विश्राम वाराणसी में करेंगे जबिक मिश्र लखनऊ लौट जाएंगे।

Related Articles

Back to top button