दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

भारत पहुंचे ईरान द्वारा हिरासत में लिए गए 49 भारतीय मछुआरे

srilankanfishermanreuters_650x400_51453197122दस्तक टाइम्स एजेंसी/नई दिल्ली: पिछले साल दिसंबर महीने में ईरान ने 49 भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया था, जिन्हें रिहा कर दिया गया। सभी मछुआरे गुरुवार को भारत सकुशल पहुंच गए। यह जानकारी एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ये मछुआरे संयुक्त अरब अमीरात की कंपनी अल शमसी अल अजमान में काम करते थे और किश द्वीप के निकट मछली पकड़ने का काम कर रहे थे।

धोखा से जब एक दिसंबर को ईरानी जल क्षेत्र में प्रवेश कर गए, तो ईरानी समुद्री सुरक्षा बलों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि सभी मछुआरों को ईरानी सरकार ने रिहा कर दिया। ये लोग बुधवार को दुबई के रास्ते चेन्नई के लिए रवाना हो गए और गुरुवार को भारत पहुंच गए। इन मछुआरों में 44 तमिलनाडु और 5 गुजरात के रहने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button