टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

भारत-पाक ही नहीं दुनिया के इन बड़े देशों के बीच भी हो सकता है युद्ध

एजेंसी/ l_Untitled-1463731017भारत और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में अक्सर तनाव की स्थिति बनी रहती है। कई बार हालात इस कदर बिगड़ जाते हैं कि युद्ध की स्थिति पैदा हो जाती है।

दोनों देशों में शक्ति प्रदर्शन को लेकर भी हालात तनावपूर्ण रहते हैं फिर चाहे वो मिसाइल्स के जरिये हो या फिर परमाणु परीक्षण।

पर आपको बता दें कि भारत, चीन, पाकिस्तान ही नहीं दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जिन्होंने एक—दूसरे पर तोपें तान रखी हैं और मौका मिलते ही एक—दूसरे पर हमला करते हैं।

जानकारी ऐसे ही देशों के बारे में—उत्तर और दक्षिण कोरियाएशिया महाद्वीप में स्थित ये दोनों देश आपस में पक्के दुश्मन हैं।

हालांकि पिछली आधी सदी में इन दोनों देशों के बीच कोई सीधा युद्ध नहीं हुआ है, लेकिन तनाव हमेशा ही चरम पर रहता है। उत्तर कोरिया तानाशाह शासक किम जोंग उल द्वारा शासित है और यह दुनिया का सबसे रहस्मयी देश भी माना जाता है।

उत्तर कोरिया दक्षिण कोरिया को अपना दुश्मन नंबर एक समझता है और उसके खिलाफ हमेशा दुष्प्रचार करता रहता है। इसके उलट दक्षिण कोरिया ने आर्थिक व तकनीकी के क्षेत्र में काफी प्रगति करते हुए अपना एक मुकाम बनाया है।

भारत—चीनचीन हमेशा से ही भारत को अपना प्रतिद्वंद्वी समझता है। 1962 में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए चीन भारत से युद्ध भी लड़ चुका है। हालांकि चीन ने भारत के मुकाबले काफी तरक्की है और विकास के मामले में भारत से मीलों आगे निकल चुका है।

भारत के बड़े भू—भाग पर चीन ने कब्जा जमा रखा है। इतना होने के बाद भी वह भारत के खिलाफ हमेशा दुष्प्रचार करता रहता है। कभी उसके सैनिक भारत की सीमा में घुसपैठ कर अपना झंडा लहरा देते हैं तो कभी वह कुछ भारतीय राज्यों को अपना हिस्सा बताने लग जाता है।

इसके आवा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी वह भारत विरोधी ताकतों का साथ देता है। भारत—पाकिस्तान आजादी के बाद बने दोनों देशों में शुरू से तनाव कायम है। कश्मीर, सीमा विवाद, आतंकवाद, घुसपैठ को लेकर तनाव अब भी जारी है।

पाकिस्तान भारत से तीन युद्ध सीधे लड़ चुका है। इसके अलावा कारगिल जैसी छोटी लड़ाईया भी कर चुका है। इन सब में मात खाने के बाद अब उसने आतंक का सहारा लिया है। पाकिस्तान आतंकियों को भारत में घुसपैठ करवाकर यहां दहशतगर्दी फैलाने का काम करता है।

ये सब काम पाकिस्तान में बैठे वहां की सरकार से समर्थित आतंकी करते हैं। इसके अलावा पाकिस्तान छोटी—छोटी बातों पर उत्तेजित होकर परमाणु हमला करने की धमकी देता रहता है।

पाकिस्तान की इस कार्रवाई से समूचे दक्षिण एशिया में तनाव के हालात हैं। अमरीका और अन्य देशदुनियाभर में दादागिरी रखने वाला अमरीका भी कई देशों में युद्ध के मोर्चे पर उलझा हुआ है। अमरीका ने सीधे तौर पर अफगानिस्तान, इराक और अन्य खाड़ी देशों में अपनी ताकत दिखा रखी है।

वह यहां आतंक से लड़ने के नाम पर अपनी ताकत दिखा रहा है। इसी प्रकार रूस भी अब इस दिशा में सक्रिय है और तुर्की को उसने आंखें दिखा कर दुनिया को हिला दिया।

इसी कड़ी में चीन और परमाणु हमलों का दंश झेल चुके जापान का नाम भी लिया जा सकता है। आईएस बना वैश्विक खतरासीरिया और इराक के बड़े हिस्से पर कब्जा जमाए बैठा आतंकी संगठन आईएस इस समय दुनिया के सभी देशों के लिए वैश्विक खतरा बना हुआ है।

आईएस के लड़ाके इराक और सीरिया के बाहर भी तबाही मचा रहे हैं। हाल में फ्रांस, बेल्जियम और अन्य देशों में फायरिंग व बम विस्फोट कर उसने दुनिया को सकते में ला दिया है।

 
 

Related Articles

Back to top button