फीचर्डराष्ट्रीय

भारत लौटीं मानुषी, मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

मुंबई : मिस वर्ल्ड बनीं मानुषी छिल्लर शनिवार देर रात लंदन से भारत वापस लौट आईं। उनकी फ्लाइट जब शनिवार 11.55 पर मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची, तो वहां बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक मौजूद थे। मानुषी ने हाथ हिलाकर अपने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। एयरपोर्ट पर किए गए स्वागत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं। रविवार को बड़े पैमाने पर उनका स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। बताया जाता है कि लंदन में मानुषी के कार्यक्रम में कुछ बदलाव हुआ, जिसकी वजह से उन्हें तय कार्यक्रम से चार दिन पहले ही भारत लौटना पड़ा। एयरपोर्ट पर हुए उनके स्वागत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की गई हैं। चीन के सनाया में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें दुनिया भर की 118 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में हरियाणा के सोनीपत की मानुषी ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर मिस मेक्सिको रहीं, जबकि तीसरे मिस इंग्लैंड तीसरे नंबर पर रहीं।

अंतिम दौर में मानुषी छिल्लर से जूरी ने सवाल पूछा था कि किस प्रफेशन में सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों? जवाब में मानुषी ने कहा था, ‘मां को सबसे ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए। इसके लिए उन्हें नकदी वेतन नहीं, बल्कि सम्मान और प्यार मिलना चाहिए। गौरतलब है कि 1966 तक किसी भी एशियन महिला ने मिस वर्ल्ड का खिताब नहीं जीता था। रीता फारिया ने सन 1966 में भारत के लिए पहला मिस वर्ल्ड खिताब जीता था। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने 1994, डायना हेडन ने 1997 में, युक्ता मुखी ने 1999 में और प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। 

 

Related Articles

Back to top button