व्यापार

‘भारत विदेशी ब्रांडों के लिए विशाल बाजार’

19 KOOVSनई दिल्ली । केटी पैरी और कारा डेलविन को अपनी डिजाइन पहनाने वाले लंदन के युवा और प्रतिभासंपन्न डिजाइनर हेनरी हॉलैंड एक भारतीय ब्रांड के साथ हाथ मिलाया है। उनका मानना है कि देश में वैश्विक ब्रांडों के लिए अकूत संभावना है। 3० वर्षीय डिजाइनर ने नई दिल्ली की भारतीय-ब्रितानी ऑनलाइन फैशन कंपनी कूव्स डॉट कॉम से हाथ मिलाया है। वे भारतीय महिला और पुरुषों के लिए विशेष संग्रह तैयार करेंगे। उन्होंने लंदन में अपने मुख्यालय से एक ईमेल के जरिए आईएएनएस से कहा  ‘‘यह मेरे लिए एक अलग बाजार है। भारत एक अत्यधिक उत्साहवर्धक बाजार है और यह तेजी से बदल रहा है और अपना विस्तार कर रहा है। मैं समझता हूं कि कूव्स काफी उत्साहवर्धक काम कर रहा है और यह बहु सफल रहेगा।’’ उन्होंने कहा  ‘‘मेरे खयाल से भारत में महंगी वस्तुओं के बाजार के लिए अकूत संभावना है। भारतीय लोगों को रंगीन और प्रिंट वाले कपड़े पहनना पसंद है। यह हमारी सुंदरता की परिभाषा के भी अनुकूल है।’’

हाउस ऑफ हॉलैंड लेबल के पीछे की सृजनात्मक प्रतिभा के लिए विख्यात इस डिजाइन को युवा और उमंग भाव वाले डिजाइन के लिए जाना जाता है। वह चटख रंग और पैटर्न का इस्तेमाल करते हैं जिसमें विद्रोह की भावना का अहसास होता है। कूव्स के लिए जो परिधान उन्होंने तैयार किए हैं उसे हेनरी हॉलैंड फॉर कूव्स के नाम दिया गया है। इसे इस ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इन परिधानों की कीमत 1 695 रुपये से शुरू होती है। हॉलैंड युवा भारतीय डिजाइन मासाबा गुप्ता की डिजाइन के मुरीद हैं। भारत के बारे में उन्होंने कहा  ‘‘भारत जाने से पहले मैं वहां के बारे में अधिक नहीं जानता था। यह एक आकर्षक देश है। इसकी संस्कृति आ>र्यजनक रूप से समृद्ध है।’’ बॉलीवुड की अभिनेत्री आलिया भप्त भी कभी-कभी हॉलैंड के परिधान पहनती हैं। हॉलैंड ने कहा  ‘‘भारत के लोग गर्मजोशी से भरे और मिलनसार हैं। वहां का भोजन बेहद स्वादिष्ट हैं  जिसे मैं अपने साथ घर ले जाना चाहूंगा।’’

Related Articles

Back to top button