उत्तर प्रदेशराज्य

भीषण गर्मी से UP में अब भी राहत नहीं, 45.2 डिग्री तापमान के साथ झांसी रहा सबसे गर्म

भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को शनिवार को भी कोई राहत नहीं मिली। 45.2 डिग्री सेल्सियस के साथ झांसी सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बरेली व आगरा में तापमान में मामूली कमी देखी गई, जबकि गोरखपुर मंडल में तापमान में वृद्घि दर्ज की गई। हाल फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं, राजधानी लखनऊ में गुरुवार रात आंधी, बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम के नरम तेवरों ने तपन भरी गर्मी से मामूली राहत दी। सुबह से रात तक रुक-रुक कर पुरवइया के झोंके चलते रहे तो दिन का पारा भी सरका।

अधिकतम तापमान 24 घंटे में 41.6 से गिरकर 38.7 डिग्री हो गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम पारा सात डिग्री तक लुढ़का।

सोमवार को फिर करवट ले सकता है मौसम

शुक्रवार को यह 23.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता स्तर 84 प्रतिशत दर्ज होने से उमस हावी रही। इस कारण दोपहर और शाम को हवा के झोंको के बावजूद चिपचिपी गर्मी से राहत नहीं मिली।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि दक्षिण पूर्वी हवाओं से वायुमंडल को नमी मिल रही है, हीट वेव कंडीशन जारी है। इससे गुरुवार रात को अंधड़ के तेवरों ने लोकल सिस्टम के साथ असर दिखाया।

अभी हवाओं का विंड पैटर्न दक्षिण-पूर्व बना रहेगा। दो दिनों तक सामान्य रहने के बाद मौसम सोमवार से फिर करवट ले सकता है। राजधानी समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, अंधड़ चल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button