राष्ट्रीय

भूस्खलन में 4 की मौत के बाद वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई

jammukashmir-katra_201686_102917_06_08_2016जम्मू। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बाद माता वैष्णो देवी दरबार के नजदीक अर्द्धकुंवारी में हुए भूस्खलन से चार श्रृद्धालुओं की मौत हो गई है। इसमें 6 श्रृद्धालु घायल हो गए हैं।

इसके बाद प्रशासन ने दो दिन के लिए वैष्णोदेवी यात्रा रोकने का फैसला किया है। एक अधिकारी के मुताबिक, घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। घायलों को माता वैष्णो देवी नारायण सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। जिस जगह पर यह भूस्खलन हुआ है वहां से वैष्णो देवी दरबार कुछ ही किलोमीटर दूर है।

श्राइन बोर्ड के सीईओ अजीत कुमार साहू ने कहा कि इस घटना को लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। एसडीएम भवन जगदीश सिंह के नेतृत्व में इस घटना के जांच की जाएगी। वहीं, मार्ग पर बिखरे पत्थरों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

मृतकों में दो छत्तीसगढ़ के

मृतकों में दो छत्तीसगढ़ के हैं। इनके नाम हैं – बिंदू साहनी (32 साल) पति सूर्यकांत (दुर्ग, छग), विशाल (5 साल) पुत्र सूर्यकांत (दुर्ग, छग)। इनके अलावा बेंगलुरू के 30 वर्षीय शशि धर पिता केएम नागराज और जम्मू के 34 वर्षीय मो. सादिक पिता मो. शरीफ भी मृतकों में शामिल है।

घायलों की सूची

सूर्यकांत साहनी, 36 वर्ष (छत्तीसगढ़)

संदेश पिता पलांत, 28 वर्ष (बेंगलुरु)

ओम प्रकाश पिता जगदीश सिंह, उम्र 62 वर्ष (जिंद, हरियाणा)

वेद सिंह पिता फूलूराम, उम्र 69 वर्ष (जिंद, हरियाणा)

नारायणी पति वेद प्रकाश, उम्र 58 वर्ष (जिंद, हरियाणा)

पारस पिता विक्रमजीत सिंह, उम्र 8 वर्ष (जिंद, हरियाणा)

Related Articles

Back to top button