ज्ञान भंडारराजनीति

मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना नहीं:भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार के पक्ष में नहीं

नई दिल्ली में लगातार तीसरे दिन 3 मंत्रियों के अलावा सीएम ने नई दिल्ली में भाजपा के आला नेताओं से मुलाकात की हैं। सूत्रों के अनुसार भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार के पक्ष में नहीं है। ​​​​​​सीएम ने नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार की कोई संभावना नहीं है।

कई विभागों में चेयरमैनों की नियुक्ति को लेकर जल्द निर्णय लिया जाएगा। दिनभर मंत्रियों के मंत्रालय बदले जाने की चर्चाएं चलती रही। हरियाणा से संबंधित विभिन्न रेल परियोजनाओं के कार्यों को गति देने के लिए सीएम ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ बैठक में 10 परियोजनाओं के बारे में विचार विमर्श किया।

Related Articles

Back to top button