अजब-गजबअपराधफीचर्डराष्ट्रीय

मणिपुर पुलिस ने चार रोहिंग्या मुस्लिमों को किया गिरफ्तार

इम्फाल : पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के मोरेह में म्यांमार के चार रोहिंग्या मुस्लिमों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक एस. इबोम्चा ने बीती रात केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर सीमावर्ती कस्बे में तलाशी अभियान शुरू किया था। गृह मंत्रालय ने अपने निर्देश में मणिपुर में रोहिंग्याओं का प्रवेश रोकने का आदेश दिया था। गिरफ्तार किए गए चारों रोहिंग्या मुसलमानों में से तीन पुरुष व एक महिला है। ये सभी एक होटल में ठहरे हुए थे।
इससे पहले मोरेह में बीते अप्रैल में रोहिंग्या समुदाय के दो पुरुष व एक महिला गिरफ्तार किए गए थे। पुलिस ने अप्रैल में असम से लगे जिरिबाम जिले में तीन रोहिंग्या लड़कियों के साथ एक मानव तस्कर को भी गिरफ्तार किया था। उन्होंने बांग्लादेश से असम के जरिए मणिपुर में प्रवेश किया था। वहीँ एसपी ने कहा कि उनके पास पहचान पत्र या कोई अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज नहीं थे। उनसे पूछताछ की जाएगी कि उन्होंने कस्बे में कैसे प्रवेश किया और इसमें किसने उनकी मदद की।

Related Articles

Back to top button