उत्तर प्रदेशलखनऊ

मतदान वास्तव में लोकतंत्र का गहना है -नाईक

राज्यपाल ने संविधान दिवस पर बधाई दी

लखनऊ : प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने संविधान दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों विशेष कर प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई दी। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि हमारे देश के संविधान निर्माताओं ने देश को अभूतपूर्व संविधान दिया, जिसने सभी भारतीयों को समान अधिकार दिये हैं। उन्होंने कहा कि 1947 में देश आजाद हुआ और 1950 में हमने संविधान को अंगीकार किया। राज्यपाल ने कहा कि संविधान केवल श्रद्धा व्यक्त करने के लिये नहीं है बल्कि उसके प्राविधानों को अमल में लाने की जरूरत है। संविधान में हर मसले का हल है बस उसको व्यवहार में लाने की आवश्यकता है। यह संयोग की बात है कि आज संविधान दिवस है और प्रदेश कई जनपदों में शहरी निकाय के लिए मतदान हो रहा है। संविधान प्रदत्त मताधिकार जनतंत्र में सबसे मूल्यवान अधिकार है। मतदान वास्तव में लोकतंत्र का गहना है। मजबूत लोकतंत्र के लिये मतदाताओं की चुनावों में अधिक से अधिक भागीदारी आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button