दिल्लीफीचर्डराज्यराष्ट्रीय

मनोज तिवारी का केजरी पर हमला, रामवृक्ष यादव से की तुलना

नई दिल्ली।

06_04_2016-manoj6भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के केंद्र को गुंडा बताने वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन पर हमला बोला है। इस बयान को नीचतापूर्ण बताते हुए तिवारी ने केजरीवाल की तुलना मथुरा कांड के मास्टरमाइंड रामवृक्ष यादव से की है।

तिवारी ने कहा कि दिल्ली सीएम पद पर केजरीवाल जैसा व्यक्ति बैठा है। उनके विधायक पत्नी को मारते हैं, औरत को छेड़ते हैं, घोटाला करते हैं। क्या भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव ऐसे ही थे। तिवारी ने कहा कि केजरीवाल ने अपने विधायकों की तुलना स्वतंत्रता सेनानी से की, इसके लिए वे तुरंत माफी मांगे, क्योंकि यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है। तिवारी ने कहा कि मथुरा के रामवृक्ष यादव और केजरीवाल में समानता है। केजरीवाल पूरी संवैधानिक व्यवस्थाओं के खिलाफ हैं, वे प्रधानमत्री को गाली देते हैं, सीबीआई को गुंडा बताते हैं। पुलिस को गाली देते हैं, सरकार को गाली देते हैं।

नाटक कर रहे हैं केजरीवाल

तिवारी ने केजरीवाल को उनके उस बयान पर भी घेरा जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली भाजपा की वजह से दिल्ली की सरकार नहीं चल पा रही है। उन्हें कोई बताए क्यों हमने कहा था कि २१ संसदीय सचिव बनाओ, महिलाओं को प्रताडि़त करो। केजरीवाल बयान देने का नाटक कर रहे हैं। 

देश के लिए खतरना है केजरीवाल

तिवारी ने कहा कि केजरीवाल विदेशी दुश्मन के एजेंट हैं। उनका संवैधानिक पद पर बैठना देश के लिए खतरनाक है। वे जिस देश विरोधी एजेंडे पर चल रहे हैं। आपको बता दें केजरीवाल ने शुक्रवार को ईद मिलन के दौरान कहा था कि उन्हें किसी का डर नहीं है, क्योंकि उनके साथ अल्लाह है। हमारे सारे एमएलए स्वतंत्रता सेनानी हैं। ये रोज किसी ना किसी को जेल भेज देते हैं। मैंने सबसे बोल दिया की अगर डर लगे तो इस्तीफा दे दो, एक दिन तो जेल जाना होगा।

Related Articles

Back to top button