अन्तर्राष्ट्रीय

 मर्डॉक ने टाइम वार्नर के अधिग्रहण का प्रयास छोड़ा

time warnerन्यूयार्क। मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डॉक की कंपनी 21स्ट सेंचुरी फॉक्स समूह ने एचबीओ और टीबीएस चौनल चलाने वाली कंपनी टाइम वार्नर के अधिग्रहण लिए अपनी भारी भरकम बोली वापस ले ली है। यह ऐसी बोली थी, जिसके बाद वैश्विक मीडिया एवं मनोरंजन जगत में भारी उथल-पुथल हो सकती थी। यह बोली 80 अरब डालर (4800 अरब रुपये से अधिक) की थी। मर्डॉक ने कल कहा कि टाइम वार्नर ने ‘‘हमसे वार्ता करने से इंकार कर दिया’’ इसलिए हमारी तरफ से की गयी पेशकश वापस ले ली गयी है। इस खबर के बाद 21स्ट सेंचुरी फॉक्स का शेयर नीचे आ गया। अगर यह सौदा होता तो टाइम वार्नर और 20एथ सेंचुरी फॉक्स के स्टूडियो जुड़ जाते और टाइम वार्नर के एचबीओ और टीबीएस चौनल मर्डॉक के फॉक्स स्पोर्ट्स और अन्य समाचार एवं मनोरंजन चौनलों के साथ जुड़ जाते।

Related Articles

Back to top button