अजब-गजब

मल्लिका ने विजय सिंह के रूप में अपना हमसफर चुना

maliमुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड की बिंदास गर्ल मल्लिका शेहरावत ने बेचलरेट इंडिया ‘मेरे ख्यालों की मल्लिका’ के जरिये अपने ख्वाबों का शहजादा तलाश कर लिया है। द बैचलरेट इंडिया..मेरे ख्यालों की मल्लिका शो अमेरिका के मशहूर रियालिटी डेटिंग शो ‘द बैचलर’ का हिंदी संस्करण है। इस शो में 3० प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था और मल्लिका का दिल जीतने की कोशिश की थी। मल्लिका को दो फाइनलिस्ट करण सागू या विजय सिंह में से एक को अपना जीवन साथी चुनना था। करण सागू जहां लंदन में एक रेस्तरां के मालिक हैं वहीं, विजय सिंह हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला जैसे छोटे शहर मे पले बढे़ और मॉडल हैं। मल्लिका ने विजय सिंह को गुलाब का फूल देते हुये अपना हमसफर चुन लिया। उल्लेखनीय है कि यह शो लोकप्रिय मनोरंजन चैनल लाइफ ओके पर सात अक्तूबर से शरू किया गया था। इस शो में रोहित रॉय ने एंकर की भूमिका निभायी।

Related Articles

Back to top button