टॉप न्यूज़फीचर्डस्पोर्ट्स

महान ‍हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद का निधन

m_shahid_2007_20_07_2016एजेंसी/ नई दिल्ली। 1980 के मास्को ओलिंपिक की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हाकी टीम के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद का बुधवार को निधन हो गया। उनके लिवर और किडनी खराब हो गए थे और उनका 29 जून से मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था।

हाकी के दिग्गज 56 वर्षीय खिलाड़ी ने ओलिंपिक से लेकर अन्य अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत को जीत दिलाने में कई बार अहम भूमिका निभाई थी। उनकी गिनती दुनिया के दिग्गज स्ट्राइकरों में की जाती थी। शाहिद ने लगातार तीन ओलिंपिक खेलों (1980, 1984 और 1988) में हिस्सा लिया था। ड्रिब्लिंग के बादशाह के रूप में पहचाने जाने वाले शाहिद के नेतृत्व में भारत ने 1982 और 1986 के एशियाई खेलों में रजत और कांस्य पदक जीता था। उन्हें 1981 में अर्जुन पुरस्कार से और 1986 में पद्‍मश्री से सम्मानित किया गया था।

शाहिद बनारस के मूल निवासी थे और पिछले महीने उन्हें पेट दर्द के कारण सर सुंदरलाल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, वहां तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

Related Articles

Back to top button