टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

महाराष्ट्र: भूकंप के झटकों से गिरी घर की दीवार, एक महिला की मौत…

महाराष्ट्र में भूकंप से एक महिला की मौत की खबर है। महाराष्ट्र के पालघर में रात के 1.15 बजे रिक्टर स्केल पर 3.6 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप की वजह से दहानू इलाके में एक घर की दीवार महिला के ऊपर गिर गई। दीवार के नीचे दबकर 55 साल की महिला की मौत हो गई।

दहानू में रात के 1.15 बजे 3.6 तीव्रता का एक और झटका महसूस किया गया। इसके बाद 2.9 और 2.8 तीव्रता के झटके भी महसूस किए गए। झटकों के सिलसिले के बीच एक मकान की छत ढहने से रिशमा मेघवाले की मौत हो गई।

एक के बाद एक कई भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद पालघर के लोगों में खौफ का माहौल देखने को मिला। देर रात तक लोग अपने घरों के बाहर, पार्क में बैठे हुए नजर आए। बता दें कि महाराष्ट्र के पालघर में इस साल 2019 में कई बार भूकंप आ चुका है।

Related Articles

Back to top button