टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

महाराष्ट्र में पुलिस के सामने मॉब लिंचिंग, साधुओं की पीटकर हत्या

मुम्बई : महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस के सामने मॉब लिंचिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। भगवाधारी साधुओं की हत्या पीट-पीटकर की गई है। साधुओं को बचाने में पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है। महाराष्ट्र के पालघर में 17 अप्रैल को दो साधु और एक ड्राइवर की हत्या की गई है। महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक चोरी के शक में हत्या की गई है। मॉब लिंचिंग की घटना में शामिल ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अभी तक 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें से 101 को जेल भेजा गया है। जबकि 9 नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो साधुओं की हत्या करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक पुलिसकर्मी घर के भीतर से साधु को लेकर निकलता है। उसी वक्त ग्रामीण साधु के ऊपर हमला कर देते। पुलिस कर्मी के सामने लाठियां मार-मारकर हत्या कर देते हैं।

पालघर के डीएम के शिंदे का कहना है कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। लेकिन ग्रामीणों की भीड़ ने तीन व्यक्तियों को मारना बंद नहीं किया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर मृत घोषित कर दिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स साथ रहे निशाना तीन साधुओं की हत्या को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स निशाना साध रहे हैं। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा है कि न्यूज चैनल, बॉलीवुड, अर्बन नक्सल इस मॉब लिंचिंग पर चुप क्यों हैं। क्योंकि इनका रंग भगवा है।

Related Articles

Back to top button