फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस से 59 लोगों की मौत, 357 का इलाज जारी

मुंबई: महाराष्ट्र में म्युकरमायकोसिस (काला फंगस) से अब तक 59 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 17 लोगों की मुंबई में मौत हुई है और अन्य लोगों ने मुंबई के बाहर के अस्पतालों में दम तोड़ा । इस समय सूबे में 357 काला फंगस मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई के 111 मरीज शामिल हैं।

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सूबे में काला फंगस से 17 मरीजों की मौत मुंबई में हुई है। इन 17 मरीजों में 10 मरीजों की मौत मुंबई के नगरनिगम के अस्पतालों में हुई है, जबति अन्य 7 मरीजों की मृत्यु मुंबई के निजी अस्पतालों में हुई।

इसी तरह राज्य के सरकारी अस्पतालों में 59 में से 37 मरीजों की मौत हुई है,जबकि 22 मरीजों की मौत निजी अस्पतालों में हुई है। राज्य में इस समय काला फंगस के 357 मरीजों का इलाज जारी है। इनमें 111 का मुंबई में व 246 का मुंबई छोडक़र अन्य जगह इलाज जारी है। काला फंगस से सूबे में 42 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि काला फंगस के इलाज की व्यवस्था सभी अस्पतालों में की गई है। राज्य के सभी अस्पतालों में काला फंगस के मरीजों का इलाज मुफ्त किया जा रहा है और दवाईयां भीअस्पतालों में ही उपलब्ध करवाई गई हैं। अस्पतालों से मरीज ठीक हो कर घर लौट रहे हैं,इसलिए नागरिकों को भयभीत नहीं होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button