राष्ट्रीय

महासचिव एवं वरिष्ठ नेता दिग्विजय और मेजर मनकोटिया बनेंगे समधि

दस्तक टाइम्स एजेन्सी/ digvijay-singh-56a5b245052d4_exlकांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया समधि बनेंगे।

मेजर विजय सिंह मनकोटिया के दोहते युवराज जयवीर राज सिंह और दिग्विजय सिंह की दोती कीर्ति रंजनी कुमारी शीघ्र ही परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं।

इससे पूर्व 31 जनवरी को दोनों का सगाई समारोह रखा गया है। गुजरात के भावनगर में आयोजित होने वाले सगाई समारोह में भाग लेने के लिए रविवार को मेजर विजय सिंह मनकोटिया परिवार सहित रवाना हो गए हैं। मेजर विजय सिंह मनकोटिया की बेटी महारानी सम्युक्ता कुमारी गुजरात के भावनगर रियासत की महारानी हैं।

जबकि दिग्विजय सिंह की बेटी मंदाकिनी कुमारी गुजरात संतरापुर रियासत की महारानी हैं। सूत्रों की मानें तो जयवीर राज सिंह और कीर्ति रंजनी की सगाई 31 जनवरी को होगी। इसी साल दोनों परिणय सूत्र में भी बंध जाएंगे।

 
 
 

Related Articles

Back to top button