राष्ट्रीय

महिला अधिकारी ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को रोकने में लगाई जान की बाजी

एजेंसी/
minj_20_05_2016रांची। आमतौर पर वाहन चालक सड़क पर ट्रैफिक के नियम तोड़ते नजर आते हैं लेकिन अगर इनके पालन में सख्‍ती की जाए तो किसी की मजाल नहीं की वो इन्‍हें तोड़ सके। ऐसा ही कुछ नजारा रांची में देखने को मिला जहां एक जाबांज महिला पुलिस अधिकारी की नियम तोड़ने वालों खिलाफ कार्रवाई को सभी की सरहना मिली है।

दरअसल रांची के राजभवन के पास पुलिस चैकिंग कर रही थी। तभी एक स्‍कूटर पर सद्दाफ अपने दोस्‍त के साथ आया। सद्दाफ ने हेलमेट नहीं पहना था और इसके चलते ट्रैफिक एएसआई शिल्‍पा मिंज ने उन्‍हें रूकने के लिए कहा। मिंज का इशारा मिलने के बाद भी सद्दाफ नहीं रूका और वहां से भागने की कोशिश करने लगा।

इन दोनों को भागता देख मिंज ने गाड़ी को पीछे से पकड़ लिया। सद्दाफ ने गाड़ी भगाने की कोशिश की जबकि मिंज ने स्‍कूटर को पीछे से पकड़ रखा था। गाड़ी की रफ्तार बढ़ने की वजह से मिंज गाड़ी के साथ घिसटने लगी और जैसे ही उनका हाथ छूटा और वो सड़क पर मुंह के बल गिर गईं। इसके बावजूद वो फिर खड़ी हुईं।

इस घटना की सभी तस्‍वीरें कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया में अब यह तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं और मिंज के इस ड्यूटी के प्रति इस जज्‍बे को सभी सलाम कर रहे हैं।

 
 

Related Articles

Back to top button