राष्ट्रीय

महिला को रात में पतंग उड़ाना पड़ा भारी, मौत

राkite-festival-1452665924जधानी जयपुर में पंतगबाजी के शौक के चलते एक  महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। मामला ब्रह्मपुरी थाना इलाके का है।पुलिस के मुताबिक इंद्रपुरी कॉलोनी, ब्रह्मपुरी खुर्रा निवासी 38 वर्षीया पिंकी शनिवार रात छत पर पतंग उड़ा रही थी। अंधेरा अधिक होने के कारण पिंकी को दीवार की ऊंचाई दिखाई नहीं दी। दीवार की ऊंचाई कम होने के कारण पिंकी छत से नीचे गिर गई।

महिला के छत से नीचे गिरने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने गंभीर रूप से घायल हुई पिंकी को उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान पिंकी ने देर रात दम तोड़ दिया। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस महिला का पोस्ट मार्टम करा रही है।

Related Articles

Back to top button