उत्तर प्रदेशराज्य

महोबा में छेड़खानी की शिकायत पर महिला को आग के हवाले किया

महोबा: एक व्यक्ति के माता-पिता ने 30 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया। महिला ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज की थी। महिला को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

कुलपहाड़ थाना प्रभारी (एसएचओ) महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि व्यक्ति के माता-पिता अपने बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करने से कथित रूप से नाराज थे।एसएचओ ने कहा, शनिवार को, उसने अपने पड़ोसी के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। लड़की ने बाद में पुलिस को दिए एक बयान में कहा कि मामला दर्ज होने से नाराज आरोपी के माता-पिता ने मारपीट की। उसके ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी।

आरोपी की मां को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button