फीचर्डराजनीतिराज्य

मांक्षी -शाह में सीट बंटवारे पर बनी बात, मांझी की कार भिड़ी

am

दस्तक टाइम्स/एजेंसी

नयी दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांक्षी के बीच सीट बंटवारे को लेकर बात बन गयी है। सोमवार को मांझी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बीच एक बैठक हुई। जिसमें दोनों नेताओं की बीच सीट बंटवारे पर चर्चा हुई। बैठक अमित शाहर के घर पर थी। इसके बाद दोनों नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एक दूसरे का बधाई दी। हालांकि दोपहर बांट सीटों की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। वहीं,
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा :सेकुलर: के एक नेता ने दावा किया कि भाजपा उन्हें करीब 20 सीटें देने के लिए तैयार हो गयी है। भाजपा की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है लेकिन एक पार्टी नेता ने कहा, सबकुछ ठीक है और सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है।
बैठक के बाद अमित शाह के घर से निकलते ही मांझी का कार का एक्सीडेंट हो गया। हालांकि इसमें मांझी को कोई चोट नहीं आई है। मांझी की कार एक डॉक्टर की कार से टकरा गई। लोजपा अध्यक्ष राम विलास पासवान के रूप में भाजपा के पास एक मजबूत दलित नेता हैं, लेकिन वह महादलित वोटों के लिए मांक्षी को भी साथ में रखना चाहती है।
बताया जाता है कि मांक्षी भाजपा की ओर से 13 से 15 सीटों की पेशकश किये जाने से खुश नहीं थे और लोजपा के समान ही सीटें चाहते थे जिसे 40 सीटें दिये जाने की संभावना है। चल रही बातचीत से जुड़े सूत्रों ने कहा कि भाजपा राज्य की 243 में से करीब 160 सीटों पर किस्मत आजमाना चाहती है और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी के लिए 25 सीटें देने को तैयार है।

Related Articles

Back to top button