अद्धयात्मदस्तक-विशेष

मासिक राशिफल : जुलाई 2016

सुजीत कुमार श्रीवास्तव
sujeetमेष: 7, 8,12,14,17 तथा 25 शुभ तारीखें, 9,11,14,16,18 तथा 28 को आर्थिक लाभ। शुभ समाचारों की प्राप्ति। 1,4,6,10 तथा 20 को व्यय की अधिकता। संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला-सफेद का संयुक्त प्रभाव शुभकारी है। ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय: मंत्र का जप कीजिए। बहते जल में नारियल का दान करें। शिक्षा क्षेत्र से सम्बद्ध जातक अत्यन्त लाभान्वित होंगे। घर में मंगल कार्य होने की सम्भावना। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। यात्रा भी हो सकती है।
वृष: 4,6,8,9,12,14,16 तथा 22 तारीख शुभ रहेगा। आर्थिक लाभ। कृषि भूमि तथा शेयर से लाभ की प्राप्ति, हरा रंग शुभ है। श्वास तथा हृदय के रोगी अति सावधानी बरतें। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। कन्या तथा मिथुन राशि का जातक आपको अचानक लाभ करायेगा। धन का सुनियोजित निवेश करें। तकनीकी तथा प्रबन्धकीय क्षेत्र के जातक अति लाभान्वित होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढे़गी। कोई रुका हुआ कार्य सम्पूर्णता की तरफ बढे़गा।
मिथुन: 4, 5, 8,12, 14,16, 20, 22 को बिगडे़ कार्य बन सकते हैं। आर्थिक लाभ, आय प्राप्ति के नये स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। ऊँ ऐं श्री बुधाय नम: का जप करें, हरा रंग शुभ है, शिक्षा लेखन तथा पत्रकारिता से सम्बद्ध जातक अति लाभान्वित होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। गोमाता को केला खिलायें, विद्वानों तथ बुजुर्गों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। पारिवारिक मतभेद हो सकता है।
rashiphalकर्क: 7, 12,15, 20, 26, 27 को आर्थिक लाभ, धार्मिक कार्यों में व्यस्तता तथा आध्यात्मिकता उत्कर्ष, अति व्यस्तता, पीला तथा सफेद का संयुक्त प्रभाव अत्यन्त शुभकारी है। भाई से लाभ। क्रोध पर नियंत्रण करना श्रेयस्कर होगा। 4 से 12 तक व्यय की अधिकता रहेगी। बुधवार को तुलसी के वृक्ष को जल अर्पित करें तथा विष्णु सहस्रनाम का जप करें। पत्रकारिता के क्षेत्र से सम्बद्ध जातक अति लाभान्वित होंगे। रुका हुआ धन 15 से 20 तक प्राप्त हो जायेगा। गाय को गुड़ खिलायें तथा माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। किसी बुजुर्ग व्यक्ति से सलाह लेकर कार्य करना आपके हित में रहेगा।
सिंह: 3, 8,9, 12, 20, 22 तथा 28 को आर्थिक लाभ। राजनीति क्षेत्र से जुडे़ जातक अति लाभान्वित होंगे। कोई नया कार्य प्रारम्भ होगा। रचनात्मकता में आशातीत सफलता की प्राप्ति तथा सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि। पीला रंग शुभ है। किसी पुराने अभिन्न मित्र का संयोग से मिलना व लाभ की प्राप्ति कराना। जीवनसाथी को श्वास तथा हड्डी से परेशानी हो सकती है। कौवे को रोटी खिलायें। यात्रा कष्टप्रद रहेगी। बुजुर्ग के मार्ग दर्शन से ही कार्य बनेंगे। पिता का चरण स्पर्श कर ही घर से बाहर जायें।
कन्या: 3, 6, 8,12, 20, 22,26 तारीख को रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। शिक्षा तथा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति एवं ब्यय की अधिकता रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय प्राप्ति के नये स्रोत बनेंगे। लेखन क्षेत्र से सम्बद्ध जातक अति लाभान्वित होंगे। हरा रंग शुभ है। फिल्म क्षेत्र से जुडे़ लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। वे नीला रंग प्रयोग करें। अंधे व्यक्ति को अन्न, वस्त्र दान करने से सारे कार्य बनेंगे। 4 से 11 तक गृह कार्यों में व्यस्तता रहेगी।
तुला: 5, 6, 8,12, 20, 22 तारीख शुभ है। भूमि, शेयर, म्युचुअल फण्ड, बीमा तथा कृषि क्षेत्र से सम्बद्ध जातक अति लाभान्वित होंगे। कोई नया कार्य 12 से 19 के बीच शुरू करें। मॉ लक्ष्मी को प्रसन्न करें। श्री सूक्त का पाठ करें। घर व घर के बाहर स्त्रियों का सम्मान करें। नीला रंग शुभ है। धन की प्राप्ति होगी्र। शनीवार को तिल एवं उरद का दान करें। कौवे को रोटी खिलायें। घर से बाहर निकलते समय बुजुर्ग का आशीर्वाद जरूर लें। किसी पुराने मित्र से मुलकाता हो सकती है।
वृश्चिक: 8, 12,16,18, 20,22 को आर्थिक लाभ। राजनीतिज्ञों से लाभ की प्राप्ति होगी। शिक्षा में प्रगति होगी। मंगल के बीज मंत्र ऊँ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम: का जप करें। पुत्र की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। लाल रंग शुभ है। शिक्षा क्षेत्र से सम्बद्ध लोग पीला रंग प्रयोग करें। 1 से 7 तक व्यय की अधिकता रहेगी। गोमाता को गुड़ खिलायें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। कोई नया कार्य बिना पत्नी से सलाह लिए न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। किसी गरीब को अन्न का दान करें।
धनु: 12,14,16,18, 22, 24, 26 तारीख अत्यन्त शुभ है। प्रत्येक क्षेत्र में सुख तथा समृद्धि की प्राप्ति होगी पीला रंग शुभ है। 1 से 6 तक निर्णय लेने में अस्थिरता रहेगी। व्यय की अधिकता रहेगी। कोई भी नया कार्य प्रारम्भ करने से पहले पिता की राय अवश्य लें। ससुराल पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। गोमाता को पालक खिलायें तथा तुलसी को जल अर्पित करें। कोई आपका बहुत ही करीबी आपको नुकसान पहुॅचाने की कोशिश करेगा। पत्नी का सहयोग आपको बराबर मिलेगा तथा उसके मार्गदर्शन से ही आने वाली मुसीबतों से पार पायेंगे।
मकर: 4, 8,10,12,14,16,18 तारीख शुभ है। कोई भी नया कार्य करने से पहले उसके बारे में पूरी जॉच अवश्य करें। नीला रंग शुभ है। किसी गरीब को वस्त्र का दान करें। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। तकनीकी फिल्म निर्देशन, आयात-निर्यात लोहा क्षेत्र से सम्बद्ध जातक अति लाभान्वित होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा तथा ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। किसी बुजुर्ग महिला के आशीर्वाद से आपके भाग्य चमकेंगे। घर में मंगल कार्य होने की सम्भावना है। पुत्र की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ: 12,14,16,18, 20, 22, 26 को आर्थिक लाभ। 5 से 12 तक ब्यय बढे़गा। नीला रंग शुभ है। रचनात्मकता का विकास होगा। वृष तथा तुला राशि के जातक आपको लाभान्वित करेंगे। शनि के साथ-साथ शुक्र को प्रसन्न करें परन्तु दान केवल शनि के द्रव्यों का ही करें। एनिमेशन, कला, फैशन, इंजीनियरिंग तथा मैनेजमेन्ट क्षेत्र से सम्बद्ध जातक लाभ की प्राप्ति करेंगे। नौकरी में पदोन्नति के साथ-साथ स्थान परिवर्तन की भी सम्भावना है। घर में मंगल कार्य होंगे। इस समय भाग्य आपके साथ है। किसी महिला के सहयोग से रुके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। घर से बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर ही बाहर जाये। पत्नी का पूरा सहयोग मिलेगा।
मीन: 4, 6, 8, 12,15, 16,18, 26 तारीख को शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। स्वच्छ सफेद रंग धारण करें। प्रत्येक बृहस्पति को चने की दाल का दान करें। संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। ससुराल पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। गोमाता को केला खिलायें। चींटी का आटा डाले। किसी गरीब को अन्न तथा वस्त्र का दान करें। धार्मिक यात्रा हो सकती है। पत्नी के सहयोग से भाग्य चमकेगा।

Related Articles

Back to top button