राष्ट्रीय

मिट्टी घोटाला : सुशील मोदी ने तेज प्रताप के खिलाफ दिए जांच के आदेश

नई दिल्ली: बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद लालू यादव और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ती ही दिखाई दे रही हैं। लालू परिवार को लगातार एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पहले नीतीश कुमार ने भाजपा से हाथ मिलाकर बिहार की सत्ता छीन ली, वहीं अब मिट्टी घोटाले में बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने तेज प्रताप यादव के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश दे दिए हैं। मोदी ने विभाग को भी पूरे मामले में तलब किया है। सूत्रों के अनुसार मॉल निर्माण के दौरान चिडिय़ाघर से मिट्टी खरीद के मामले में विभाग ने नए सिरे से पड़ताल शुरू कर दी है। वन पर्यावरण मंत्रालय संभालते ही उपमुख्यमंत्री ने तमाम फाइलों को अपने पास मंगवाया है।

भ्रष्टाचार की वजह से ही टूटा महागठबंधन: मोदी
इसी मौके पर मोदी ने कहा कि मैंने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। विकास और भ्रष्टाचार से लड़ाई मेरी पहली प्राथमिकता है। इस सरकार का गठन ही भ्रष्टाचार से लडऩे के लिए हुआ है। भ्रष्टाचार की वजह से ही महागठबंधन टूटा और इसके खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। हम किसी को नहीं छोड़ेंगे चाहे वह बेनामी संपत्ति का अपराधी हो या फिर भ्रष्टाचार या काला धन का। मोदी ने कहा कि विकास के साथ-साथ हम राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी काम करेंगे। अगर हमसे कहीं कोई गलती होगी हम उसे ठीक करेंगे। उन्होंने कहा कि यह बिलकुल तय है कि मिट्टी घोटाले की जांच कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button