जीवनशैली

मिनटों में आलस्य को दूर कर देगी ये मुद्रा, आप भी ट्राई कीजिए

ऊषास मुद्रा स्वाधिष्ठान चक्र को जागृत कर हमारे भीतर नई ऊर्जा और आनंद पैदा करती है। यह मुद्रा हमें क्रियाशील बनाती है और नया उत्साह भरती है। इससे हमारी हार्मोन प्रणाली संतुलित रहती है।
मिनटों में आलस्य को दूर कर देगी ये मुद्रा, आप भी ट्राई कीजिए जिन लोगों को सवेरे उठने में आलस्य महसूस होता है, वे सुबह उठते ही इस मुद्रा को बनाकर हाथ सिर के नीचे रखते हुए 5-6 बार धीमी-गहरी-लंबी सांस के साथ आंखों और मुख को खोलें। दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में फंसा लें। हथेलियों की दिशा ऊपर की ओर रखें और दाएं हाथ का अंगूठा बाएं हाथ के अंगूठे के ऊपर रखकर हल्का सा दबाएं। महिलाएं इस मुद्रा को बनाते समय अपने दाएं हाथ के अंगूठे को बाएं हाथ के अंगूठे और तर्जनी उंगली के बीच रखें और हल्का सा दबाएं।

Related Articles

Back to top button