अन्तर्राष्ट्रीय

मिस्र में जज के बेटे की गोली मारकर हत्या

misra murderकाहिरा। राजधानी काहिरा की एक अपीलीय अदालत के जज के घर पर कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया और उनके 26 वर्षीय बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। अहरमा ऑनलाइन की खबर के अनुसार, अज्ञात बंदूकधारी मोटरसाइकिल पर सवार हो आए थे और उन्होंने जज महमूद अल सईद तथा उनके पुत्र मोहम्मद महमूद पर गोली चलाई। आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि हमलावरों ने जब गोली चलाई तब महमूद अल-सईद और उनके बेटे अपने घर के सामने कार में थे। हमले में अल-सईद के बेटे की मौत हो गई। उसे पीठ में गोली लगी थी। वारदात के बाद हमलावर भाग गए। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या यह हमला राजनीतिक था अथवा आपराधिक था। मिस्र में जजों की एकमात्र आधिकारिक यूनियन जजेस क्लब के प्रमुख अहमद अल-जेंद ने बताया, यदि जज महमूद अल-सईद के बेटे की आतंकवादी हमले में हत्या किए जाने की पुष्टि होती है तो हम कड़ा रुख अपनाएंगे। एजेंसी

Related Articles

Back to top button