अन्तर्राष्ट्रीय

मिस्र में सैन्य कार्रवाई में 16 जिहादी ढेर

egकाहिरा। मिस्र के सिनाई स्वायत्त क्षेत्र में सेना द्वारा की गई कार्रवाई में शनिवार को कम से कम 16 जिहादी मारे गए। यह जानकारी एक सुरक्षा सूत्र ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार  सूत्र ने बताया ‘‘मारे गए जिहादियों में अंसार बेइत अल-मकदिस समूह का सरगना इस्माइल खौखा भी शामिल था।’’ सूत्र ने बताया कि यह समूह अलकायदा से प्रेरित हैं और यह सिनाई में सक्रिय है। गौरतलब है कि  अंसार बेइत अल-मकदिस ने राजधानी काहिरा  सुएज और सिनाई में पुलिस केंद्रों और पुलिसकर्मियों पर हुए हमलों की औपचारिक जिम्मेदारी ली थी। इन हमलों में कम से कम 2० लोग मारे गए थे औ 13० अन्य घायल हुए थे। पिछले साल जुलाई में सेना द्वारा इस्लामी राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को अपदस्थ किए जाने के बाद से कप्तरपंथियों ने प्रायद्वीप को अपने हमलों को गढ़ बना लिया है।

Related Articles

Back to top button