अन्तर्राष्ट्रीय

मिस्र में सड़क दुर्घटना में 19 की मौत

egyकाहिरा। दक्षिणी मिस्र में एक रेगिस्तानी राजमार्ग पर रविवार रात को हुए एक हादसे में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। सरकारी समाचार एजेंसी मीना ने सोमवार को यह जानकारी दी। मीना के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अस्वान प्रांत के करामा गांव के समीप एक बस के ट्रक से टकरा जाने से दुर्घटना हुई।
बयान में कहा गया कि मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। कम से कम तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
खराब सड़कों यातायात नियमों की उपेक्षा और राजमार्गों की निगरानी की व्यवस्था के अभाव के कारण मिस्र में दुर्घटनाएं आम हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की 2०12 की एक रिपोर्ट के अनुसार हर वर्ष मिस्र में सड़क दुर्घटनाओं में करीब 12 ००० लोगों की मौत हो जाती है।

Related Articles

Back to top button