अन्तर्राष्ट्रीय

मिस्र:16 भारतीय पर्यटकों को ले जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 22 की मौत

मिस्र के ऐन सोखना शहर के पास शनिवार को 16 भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, इस हादसे में करीब 22 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। यह सूचना राजधानी काहिरा में स्थित भारतीय दूतावास की ओर से दी गई है।

भारतीय दूतावास ने ट्वीटर पर अपनी एक पोस्ट में विदेश मंत्रालय को टैग करते हुए लिखा है, ‘मिस्र के ऐन सोखना के पास आज 16 भारतीय पर्यटकों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दूतावास के अधिकारी स्वेज शहर और काहिरा के अस्पतालों में मौजूद हैं। हेल्पलाइन नंबर + 20-1211299905 और + 20-1283487779 उपलब्ध हैं।’

वहीं दूसरी ओर समाचार एजेंसी एएनआई ने मिस्र के ऑनलाइन समाचार पत्र अहराम के हवाले से खबर दी है कि यह घटना पोर्ट सईद-दमित्ता राजमार्ग पर बस के ट्रक से टकरा जाने के कारण हुई। इसमें कम से कम 22 लोग मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए। हालांकि मरने वालों में कितने भारतीय पर्यटक हैं इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Related Articles

Back to top button