राष्ट्रीय

मिस अखंड भारत 2017 में रैम्प पर जलवे बिखेरेंगी नेहा

-जीत चुकी है मिस ग्लोरी ऑफ इंडिया का अवार्ड

बिलासपुर : मॉडल नेहा चौधरी शिमला में होने जा रही मिस अंखड भारत प्रतियोगिता 2017 के रैम्प पर नजर आएगी। बिलासपुर जिला के ऋषिकेश गांव की रहने वाली नेहा चौधरी मिस ग्लोरी ऑफ इंडिया का अवार्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं। ये हिमालय ब्यूटी विदेशी मॉडल्स के साथ रैंप पर जलवे बिखेरेगी। मिस ग्लोरी ऑफ इंडिया का अवार्ड पाने के बाद अब वे मिस अखंड भारत-2017 का खिताब पाने को बेकरार हैं। ग्लोबल प्लेस एंड स्टॉप टेरेरिजम सामाजिक विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता में भारत देश के अलावा विदेशों की मॉडल भाग लेंगी। अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन की ओर से मिस अखंड भारत प्रतियोगिता का आयोजन शिमला में किया जा रहा है और नेहा को पूरा भरोसा है कि वह इस प्रतियोगिता में भी सफल होगी। 

 

Related Articles

Back to top button