ज्ञान भंडार

मुंबई पहुंचे नीतीश कुमार ने कहा-बिहार के लोग किसी पर बोझ नहीं बनते

मुंबई। : बिहार के सीएम नीतीश कुमार अपने चार दिवसीय यात्रा के दौरान शनिवार को मुंबई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां मैथिली समन्वय कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जहां उन्होंने कहा कि बिहार के लोग किसी पर बोझ नहीं बनते हैं, बल्कि वो लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाते हैं।मुंबई पहुंचे नीतीश कुमार ने कहा-बिहार के लोग किसी पर बोझ नहीं बनते

 सीएम नीतीश कुमार केरल, मुंबई और दिल्ली के चार दिवसीय यात्रा पर निकलें हैं। जहां उन्होंने मुंबई ये बाते कही। तो वहीं नीतीश कुमार के इस बयान को शिवसेना और मनसे के खिलाफ माना जा रहा है। क्योंकि बिहार से जाने वाले लोगों को इस राज्य में हमेशा मनसे और शिवसेना के कार्यकर्ताओं के निशाने पर रहना पड़ता है। 

इस कार्यक्रम में बोलते हुए नीतीश ने कहा कि बिहार का आम आदमी कहीं भी जाता है तो अपने साथ -साथ दूसरों के लिए भी रोजगार की तलाश करता है। साथ ही कहा कि बिहार और उत्तर भारत के लोग किसी पर निर्भर हुए बिना अपनी जरुरतों को पूरा करने के लिए सक्षम हैं। 

तो वहीं सीएम नीतीश कुमार के इस दौरे को महाराष्ट्र में उनकी पार्टी जेडीयू को सियासी जमीन तलाशने के तौर पर भी देखा जा रहा है। क्योंकि मुंबई में बिहार और उत्तर भारत के लोगों की तादात काफी अधिक है। जिस जेडीयू अपना पैठ जमाने की कोशिश कर सकती है। इसके अलावा उन्होंने पार्टी रैली को संबोधित करते हुए जेडीयू के कार्यकर्ताओं के सामने अपनी बात रखी। 

 
 

Related Articles

Back to top button