राष्ट्रीय

मुंबई में अनाथ हिन्‍दू महिला का मुस्लिमों ने किया अंतिम संस्कार

muslim_29_05_2016एजेंसी/ मुंबई। जहां एक तरफ देश में कई जगहों पर धार्मिक सौहार्द खराब करने की कोशिशें होती रही हैं वहीं मुंबई में धर्म से उपर इंसानियत का रिश्‍ता सामने आया है। यहां रहने वाली एक हिन्‍दू महिला का मुस्लिमों ने अंतिम संस्‍कार किया है।

जानकारी के अनुसार मुंबई के मुस्लिम बहुल इलाके मलाड में एक हिन्दू वृद्ध महिला श्रीमती सखु किरन सिंह बरसो से अकेले रहती थी। 2002 में सखु किरन के पति के निधन के बाद से ही वो यहां अकेले रहती थी। इतने साल अकेले रहने के बाद पिछले शुक्रवार को उनका निधन स्कोटर कॉलोनी स्थित उनके घर में हो गया।

मुस्लिम परिवारों से घिरी महिला का कोई रिश्‍तेदार नहीं आया। महिला की मौत की बात जब जब इलाके के मुस्लिम नोजवानो को पता लगी तो महिला के घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। आखिर में निर्णय कर पूरे मोहल्ले के लोगो ने मिलकर हिंदू परंपरानुसार महिला के अंतिम संस्कार में लगने वाली सारी सामग्री का इन्तजाम किया।

इलाके के मुस्लिम युवकों ने उन्हें कंधा देकर सांप्रदायिक सौहाद्र की मिसाल कायम की। लोगो ने नम आंखों से ओशिवारा शमशान घाट ले जाकर अंतिम संस्‍कार भी किया।

 
 

 

Related Articles

Back to top button