टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

मुंबई में दाखिल हो चुकी प्री – मानसून

drop-of-rainएजेंसी/ मुंबई : देश के पश्चिमी भाग में भी प्री-मानसून लोगों को राहत देने में लगा है। मुंबई में दाखिल हो चुकी प्री – मानसून की बारिश से गोवा और कर्नाटक में जमकर बारिश का अनुमान लगाया गया हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल और कर्नाटक के बाद दक्षिणी कोंकण और गोवा तक पहुंच गया। कर्नाटक और केरल के साथ ही असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम में जमकर बारिश होने के की संभावना है।

दिल्ली में तेज़ आंधी चलने के ही साथ बारिश भी हुई। यही नहीं तापमान में काफी कमी भी आई है। दूसरी ओर राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और उत्तर भारत के विभिन्न भागों में भीषण गर्मी का दौर है। राजस्थान में भी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। मगर केरल में प्री मानसून के सक्रिय होने के बाद मुंबई में भी प्री मानसून की बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई। झमाझम बारिश होने के कारण लोग उत्साहित हो गई। ऐसे में शहर के मौसम और तापमान पर भी असर हुआ।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को केरल के पलक्कड़ में झमाझम बारिश प्रारंभ हो गई। इसे मानसून की पहली बारिश कहा गया। यही नहीं तिरूवनंतपुरम में भी तेज बारिश हो गई है। इन दोनों स्थानों के अतिरिक्त राज्य के विभिन्न स्थानों पर जोरदार बारिश की जानकारी मिली है। हालांकि मौमस विभाग द्वारा 9 जून तक मानसून के सक्रिय होने की बात कही गई थी। यह भी कहा गया कि मानसून सामान्य से बेहतर हो गया।

Related Articles

Back to top button