ज्ञान भंडारमहाराष्ट्रराज्य

मुंबई में मानसून को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, उत्तर भारत में इस दिन पहुंच रहा मानसून

मुंबई: भारत के केरल राज्य में 3 दिन की देरी से पहुंचा मानसून अब आगे बढ़ रहा है। केरल से महाराष्ट्र और गुजरात होते हुए उत्तर भारत में फैल जाएगा। मौसम विभाग ने केरल के बाद अब महाराष्ट्र में मानसून को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी ने कहा कि मानसून कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु जैसे राज्यों में पहुंच चुका है।

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि केरल से महाराष्ट्र और वहां से मानसून आगे बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में आगे बढ़ रहा दक्षिण पश्चिम मानसून। जिसके चलते एक हफ्ते बाद मानसून मुंबई पहुंचेगा। मौसम विभाग ने बताया कि सात-आठ जून को कम बारिश होने का अनुमान है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार तक महाराष्ट्र के 30 फीसदी हिस्सों तक मानसून पहुंच चुका है। पुणे और रायगढ़ जिले में दस्तक दे दी है। वहीं मानसून पूर्वोत्तर के कई हिस्सों तक पहुंच गया है। पूर्वोत्‍तर के राज्‍यों के अलावा महाराष्‍ट्र, उत्‍तराखंड, हिमाचल, उत्तर प्रदेश और गोवा भी शामिल हैं।

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि उत्‍तर प्रदेश के भी कुछ हिस्‍सों में बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून 25 जून तक प्रवेश करेगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम का पहला मॉनसून डिप्रेशन जल्द ही बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनेगा। स्काईमेट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रणाली अरब सागर में मानसून की वृद्धि को मजबूत करेगी और मानसून रेखा को मुंबई और उससे आगे खींचेगी। 11 जून से 15 जून 2021 के बीच मुंबई तक पश्चिमी तट पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

08 जून को सियाम की खाड़ी और उससे सटे म्यांमार के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने और अगले 24 घंटों में उसी क्षेत्र में संगठित होने की उम्मीद है। इस परिसंचरण के प्रभाव में, 10 जून को उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह मौसम प्रणाली तट के साथ-साथ चलेगी और बंगाल की खाड़ी के ऊपर से गुजरेगी और 11 जून को डिप्रेशन भी बन जाएगी। 12 जून से पूर्वी भारत और पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ सहित कुछ मध्य भागों में मानसून की शुरुआत होगी।

Related Articles

Back to top button