राष्ट्रीय

मुंबई में रफ्तार का कहर : फ्लाईओवर से गिरी बाइक, कार ने ली बच्ची की जान

mumbai_650x488_41450065565मुंबई: रविवार की रात मुंबई के लिए हादसे की रात रही। शहर में अलग-अलग जगहों पर 3 हादसे हुए, जिनमे दो लोगों की मौत हुई। मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में तेज रफ्तार की वजह से एक लड़के की मौत हो गई है, जबकि दो बुरी तरह घायल हो गए हैं।

ये तीनों लड़के एक बाइक से जा रहे थे। यह हादसा जोगेश्वरी फ्लाईओवर पर हुआ, जब तेजी से आ रही बाइक फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। दोनों घायलों को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई के भायखला में सड़क हादसे में एक सात साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना रविवार रात की है, जब ये बच्ची घर से कुछ सामान लेने निकली थी। इसी दौरान एक कार ने बच्ची को टक्कर मार दी।

ड्राइवर का कहना है खतरनाक मोड़ पर उसे आगे कुछ नजर नहीं आया जिसकी वजह से हादसा हुआ। खबर के मुताबिक ड्राइवर नशे में नहीं था, लेकिन कार तेज रफ्तार में थी।

वहीं, रविवार शाम 7.30 बजे मलवणी एवर शाइन नगर और कच्चा रास्ता को जोड़ने वाला पुल टूट के गिर गया। पुल काफी पुराना था। पुल पर उस वक़्त बाइक सवार थे जो बाइक समेत नाले में जा गिरे, जिसमें 8 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को शताब्दी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दमकल की दो गाड़ियां, एक रेस्क्यू वैन और दो एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।

Related Articles

Back to top button