व्यापार

मुकेश अंबानी हैं देश में सबसे अधिक धनी व्यक्ति

mukesh ambaniवाशिंगटन। फोर्ब्स पत्रिका ने भारत के 100 सबसे अधिक धनी व्यक्तियों की सूची में लगातार आठवें साल अंबानी को पहले स्थान पर रखा है। सूची के मुताबिक, अंबानी के पास 23.6 अरब डॉलर की संपत्ति है, जो गत वर्ष की तुलना में 2.6 अरब डॉलर अधिक है। ताजा सूची के मुताबिक 100 में सभी के पास एक अरब डॉलर से अधिक संपत्ति है। सूची में शामिल सभी की कुल संपत्ति 346 अरब डॉलर है, जो 2013 में 259 अरब डॉलर थी। फोर्ब्स एशिया के भारतीय मामलों की संपादक नाजनीन करमाली ने कहा कि 2014 में भारत का परिदृश्य बहुत तेजी से निराशाजनक स्थिति से विकास की तरफ घूम गया है। सूची में दूसरे स्थान पर हैं सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री के संस्थापक दिलीप शंघवी। उन्होंने यह स्थान लक्ष्मी मित्तल से लिया है, जो अब पांचवें स्थान पर हैं। सन फार्मा ने अप्रैल में अपनी प्रतियोगी कंपनी रैनबेक्सी लैबोरेटरीज का चार अरब डॉलर में अधिग्रहण किया है, जिसके बाद दिलीप शंघवी की संपत्ति काफी बढ़ी है। उनके पास अब 18 अरब डॉलर की संपत्ति है। सूची में तीसरे स्थान पर हैं अजीम प्रेमजी, जो पहले चौथे स्थान पर थे। उनके पास अभी 16.4 अरब डॉलर है। एजेंसी

Related Articles

Back to top button