फीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री के लिये कांग्रेस को किया था ऑफर, , उन्होंने ही ठुकराया : देवगौड़ा

बेंग्लूरू : जे.डी.एस. और कांग्रेस के गठबंधन में नई सरकार बुधवार को बनेगी। वहीं कुमारस्वामी के सीएम पद की शपथ ग्रहण से पहले नई सरकार के मुखिया को लेकर जारी बयानबाजी के बीच जे.डी.एस. सुप्रीमो और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री पद कांग्रेस को ऑफर किया था लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। देवगौड़ा ने कहा कि मुझसे कांग्रेस ने संपर्क किया और मैंने अपनी सहमति दे दी। कांग्रेस ने कहा कि इस कठिन परिस्थिति में कुमारस्वामी मुख्यमंत्री पद का प्रभार संभालें। कर्नाटक में सरकार चलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी सीट शेयरिंग या सी.एम. पोस्ट के रोटेशन के लिए कांग्रेस के साथ कोई बात नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button