रायपुर : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के मध्य हुयी मुठभेड़ में एक वर्दीधारी महिला नक्सली मारी गयी, जिसकी शिनाख्त की जा रही है। मौके से पुलिस ने इंसास रायफल समेत दैनिक उपयोग की सामग्रियां बरामद की हैं। पुलिस ने और भी नक्सलियों के मारे जाने एवं घायल होने का दावा किया है। बस्तर रेंज के पुलिस पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिंहा ने बताया कि सुबह चिंतागुफा थाने से संयुक्त पुलिस बल गश्त के लिए रवाना हुआ था। ग्राम डब्बाकोंटा के समीप जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फौरन मोर्चा संभालते हुए गोलीबारी की। लगभग एक घंटे की मुठभेड़ बाद एक महिला नक्सली मारी गयी और नक्सली घने जंगल और पहाड़ी की आड़ लेकर भाग गए। उन्होंने बताया कि बस्तर मुठभेड़ स्थल पर मौजूद परिस्थितिजन्य साक्ष्य, खून के धब्बे एवं घसीटे जाने के निशान से यह साबित होता है कि कम से कम 3-4 नक्सली मारे गए हैं और कई लहुलूहान हुए हैं। साथियों के शव नक्सली अपने साथ ले जाने में कामयाब रहे। घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान एक वर्दीधारी महिला नक्सली का शव बरामद किया गया है, जिसकी शिनाख्त की जा रही है।
Related Articles
कैट की बैठक में जिला ईकाइयों का पुर्नगठन व विभिन्न विभागों के लिए समिति गठन पर सहमति बनी
December 2, 2023
बिहार : 5 लोगों को ट्रैक्टर से रौंदा, ताबड़तोड़ चलने लगी लाठियां; जमीनी विवाद में खेत बना रणक्षेत्र
December 5, 2023