अन्तर्राष्ट्रीय

मुठभेड़ में मारा गया बोको हरम का सरगना : नाइजीरिया

abu-bakarअबुजा। नाइजीरियाई सेना ने आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में बोको हरम के सरगना अबुबाकर शेकौ को मार गिराने का दावा किया है। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सेना के प्रवक्ता क्रिस ओलुकोलाडे ने एक बयान में कहा, ”बोको हरम के सरगना अबुबकर शेकौ के रूप में वीडियो में दिखने वाला आतंकवादी मोहम्मद बशीर उत्तरी बोर्नो राज्य के कोंडुगा इलाके में नाइजीरियाई सेना के साथ मुठभेड़ में मारा गया।” प्रवक्ता ने कहा कि मुठभेड़ में और भी कई लोग मारे गए, जिनमें सेना के कमांडर भी शामिल हैं। सेना ने कुछ आतंकवादियों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि बोर्नो राज्य के बिउ इलाके में 135 आतंकवादियों ने हथियार सहित सेना के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। एजेंसी

Related Articles

Back to top button