अजब-गजबउत्तर प्रदेशराजनीति

मुलायम के गढ़ पर शाह की नजर, चलेंगे ट्रंप कार्ड

amit-shah_1476383475अमित शाह की नजर यूपी चुनाव में मुलायम का गढ़ पर है। यही कारण है कि वह धम्म चेतना यात्रा के समापन के साथ ही मुलायम परिवार से संबंधित कुल 33 विधानसभा सीटों को जीतने की रणनीति तैयार कर लेंगे। इसी सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को कानपुर आ रहे हैं। वे सारनाथ से निकली धम्म यात्रा का समापन यहां करेंगे। शाह का भाषण भी होगा। इसके लिए कानपुर मंडल के सात जिलों से करीब 25 हजार दलितों की भीड़ जुटाई जा रही है। 
  
कानपुर मंडल से इटावा, औरैया, कन्नौज और फर्रुखाबाद जिले जुड़े हैं, जिन्हें सपा का गढ़ माना जाता है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह का गृह जनपद इटावा है। भाजपा इस किले को भी भेदना चाहती है। भाजपा का इरादा लोकसभा चुनाव का इतिहास दोहराने का है। दो साल पहले हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सपा सुप्रीमो के गृह जनपद की लोकसभा सीट भी जीत ली थी। अब निगाह सुरक्षित सहित सभी 33 विधानसभा सीटों को जीतने पर है। इसी की मजबूत आधारशिला रखने में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष कानपुर आ रहे हैं।   

Related Articles

Back to top button