
उत्तर प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय
मुलायम सिंह ‘अच्छा हुआ जो मैं प्रधानमंत्री नहीं बन पाया?’
एजेंसी/सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री नहीं बन पाने का मलाल है। बुधवार को उनके मन की यह टीस साफ तौर पर झलकी। मौका था उप्र ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान में आयोजित समारोह का।मेडिकल छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सपा मुखिया ने कहा कि अच्छा ही रहा कि प्रधानमंत्री नहीं बन पाए। अगर प्रधानमंत्री बन जाते तो लोगों से मिलने में कठिनाई होती। एसपीजी वाले हर समय उन्हें घेरे रहते।
उन्होंने कहा कि हम चर्चा, पर्चा और खर्चा में यकीन रखने वाले हैं। सियासी विरोधियों ने डाकुओं के संरक्षक के तौर पर बदनाम किया। इसके बाद भी जनता साथ रही और तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, एक बार रक्षा मंत्री और एक बार प्रधानमंत्री बनते बनते रह गए ।



