फीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

मेघालय और नागालैंड में मतदान के दौरान धमाका, उम्मीदवार जोनाथन एन संगमा की मौत

विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग मंगलवार सुबह से जारी है, दो राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दोनों राज्यों की 59-59 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। मेघालय के विलियमनगर से एनसीपी के उम्मीदवार जोनाथन एन संगमा की आईईडी ब्लास्ट में मौत होने के कारण यहां चुनाव को रद्द कर दिया गया है।

वहीं नागालैंड में नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के चीफ नेफियू रियो को कोहिमा जिले के उत्तर अंगामी 2 विधानसभा क्षेत्र से निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गया था। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुई थी। मेघालय में अब तक 48% और नागालैंड में 40% मतदान हुआ। बीजेपी और कांग्रेस ने दोनों राज्यों में जमकर प्रचार किया था। असम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में सरकार बनाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने नागालैण्ड और मेघालय में भी सत्ता हासिल करने के प्रयास में है। वहीं नागालैंड को तीन मुख्यमंत्री देने वाली कांग्रेस भी पूरी तैयारी में है। भारतीय जनता पार्टी ने मेघालय में जीते तो ईसाइयों को मुफ्त में कराएंगे यरूशलम की सैर, कांग्रेस ने दिया है सब्सि।डी का भरोसा जैसे हथकंडे चुनाव के लिये अपनाये गये हैं। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगी। चुनाव के नतीजे 3 मार्च को आएंगे। शिलॉन्ग में ईवीएम में गड़बड़ी होने के कारण मतदान में 25 मिनट की देरी हुई। वहीं नागालैंड की बात की जाए तो यहां 9 पार्टियों और 11 निर्दलीय उम्मीदवारों समेत कुल 184 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 11,91,513 है, इनमें से 5,89,806 महिलाएं हैं। दूसरी ओर मेघालय में 370 विधानसभा प्रत्याषी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कुल 18,30,104 मतदाता हैं, जिनमें से 9,23,848 महिलाएं हैं।

Related Articles

Back to top button