दिल्लीराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मेनका का प्रियंका पर पलटवार

menनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता मेनका गांधी ने अपने बेटे वरुण गांधी के बारे में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका वाड्रा द्वारा की गई टिप्पणी पर रविवार को जवाबी हमला करते हुए कहा कि यह तो जनता तय करेगी कि कौन रास्ता भटक गया है।प्रियंका ने शनिवार को कहा था कि उनके चचेरे भाई वरुण गांधी रास्ता भटक गए हैं। उन्होंने इससे आगे कहा कि यदि परिवार में कोई रास्ता भटक जाता है तो परिवार के बड़े लोगों के लिए मुनासिब होता है कि उसे सही रास्ता दिखाएं। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि वरुण गांधी को रास्ता दिखाने के लिए उनके खिलाफ मतदान करें।मेनका ने संवाददाताओं से प्रियंका के बयान का जवाब देते हुए कहा ‘‘यदि देश की सेवा करना रास्ता भटकना है तो जनता बताएगी कि कौन रास्ता भटक गया है।’’वरुण गांधी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं। 

Related Articles

Back to top button