अन्तर्राष्ट्रीय

मैक्सिको में पादरियों पर लगा 175 बच्चों के यौन शोषण का आरोप

रोमन कैथोलिक चर्च की अति रूढ़िवादी मैक्सिकन शाखा से जुड़े पादरियों पर एक बार फिर यौन शोषण का आरोप लगा है। आरोप है कि पादरियों ने कम से कम 175 के बच्चों का यौन शोषण किया। शनिवार को प्रकाशित एक आंतरिक रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, लीगनरीज ऑफ क्राइस्ट के संस्थापक मार्शियल मैसिएल ने कम से कम 60 बच्चों का यौन शोषण किया। 1941 के बाद से कुल 33 पादरियों या छोटे पादरियों ने किशोरों का यौन शोषण किया। रिपोर्ट में 1941 से लेकर 16 दिसंबर, 2019 तक के मामलों की जानकारी दी गई है।

अधिकतर पीड़ितों में 11 से 16 वर्ष की आयु के किशोर लड़के हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि यौन शोषण करने वाले 33 में से 18 पादरी अब भी संगठन का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें जनता या नाबालिगों से जुड़े कार्यों से हटा दिया गया है।

मैसिएल को यौन शोषण के आरोपों का वर्षों तक सामना करने के बाद पोप बेनेडिक्ट 16वें ने 2006 में पूरी जिंदगी के लिए प्रार्थना करने के अधिकार से वंचित करने का आदेश दिया था। मैसिएल की 2008 में मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button