National News - राष्ट्रीयTOP NEWSफीचर्ड

मोदी का ट्रांसफाॅर्म इंडिया बतायेगा दो वर्षों के कार्यकाल का ब्यौरा

PM-Modi-Rally-babasaheb-ambedkar_570cf8df5529fएजेंसी/ नई दिल्ली : डिजीटल इंडिया का प्रचार करने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अपने दो वर्षों के कार्यकाल का ब्यौरा अपनी उपलब्धियों के तौर पर डिजीटल प्लेटफाॅर्म के तौर पर रखने जा रही है। इसके लिए भारत सरकार ने एक वेबसाईट ट्रांसफाॅर्म इंडिया लाॅन्च की है। वित्तमंत्री अरूण जेटली ने इस मामले में पहले ही सकेत दे दिए थे। इस वेबसाईट के लिए सरकार ने विभिन्न मंत्रालयों को अपनी उपलब्धियों में से दो कार्यों को डिजिटल फाॅर्मेट में देने को कहा है। 

सरकार का उद्देश्य अपने अच्छे कार्यों को सामने लाना है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में शाइनिंग इंडिया के नाम से जो अभियान चलाया गया था। लगभग उसी तरह का अभियान वर्तमान केंद्र सरकार चला रही है। मगर अंतर यह है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के कार्यकाल के 5 साल पूर्ण होने पर इसे लाया गया था जबकि मौजूदा सरकार अपने 2 वर्ष के कार्यकाल को दर्शाने के लिए डिजिटल फाॅर्मेट में ट्रांसफाॅर्म  इंडिया का कन्सेप्ट लाई है।  

इस कन्सेप्ट में वेबसाईट के माध्यम से दो वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी गई है।  इसके लिए सरकार पूरी तरह से तैयारी में लगी है। इस कार्य में लगे अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय एक वेबसाईट पर जनता को सरकार की सफलता के बारे में तेजी से जानकारी प्रसारित करना चाहता है। इसके लिए पीएमओ ने विभिन्न मंत्रालयों से उनके दो अच्छे कार्यों को डिजिटल फाॅर्मेट में मांगा है। 

इसमें खेल मंत्रालय, मानवसंसाधन एवं विकास मंत्रालय, स्पोट्र्स डेवलपमेंट मिनिस्ट्री, रेल मंत्रालय, शहरी विकास मंत्रालय आदि शामिल हैं। केंद्र सरकार के इस प्रयास को लेकर अधिकारियों का कहना है कि जनता को सरकार के कार्यों की जानकारी मिले। 

जिससे जनता यह जान सके कि इतने कम समय में सरकार ने कितने कार्य किए हैं। इन कार्यों में गजटेड अधिकारियों द्वारा प्रमाणपत्र, मार्कशीट्स आदि वैरिफाय करने की प्रक्रिया को समाप्त कर सेल्फ अटेस्टेशन को लागू करना, रेलवे की यात्री सुविधाओं को ट्विटर कंट्रोल से जोड़ना आदि शामिल है। 

Related Articles

Back to top button