फीचर्डराष्ट्रीय

मोदी की केबिनेट हुई डिजिटल, नमो एप के जरिये मंत्रियों से चर्चा

नई दिल्ली।

news-indian-prime-minister-narendra-modi-joins-instagram-1-36245-36245-modi-57प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डिजिटल प्रेम किसी से छिपा नहीं है। अब तो मोदी ने अपनी केबिनेट को ही डिजिटल बना दिया है। जो मीडिया की नजरों से परे 24 घंटे डिजिटल वर्ल्ड के जरिए काम में जुटी रहती है। दरअसल पीएम मोदी ने हमेशा अपने साथियों के संपर्क में रहने के लिए नमो एप के जरिए दो निजी ग्रुप बनाए हैं। इनमें से एक ग्रुप मंत्रिमंडल के सदस्यों और दूसरा सांसदों के लिए है। इन समूहों पर ही मोदी सांसदों और अपने मंत्रियों से सरकार के नीति निर्धारण से लेकर कामकाज तक की चर्चा करते हैं। 

यही नहीं अब मोदी चाहते हैं कि मंत्री और सांसद अपने निजी समूहों का भी विस्तार करें। नमो एप को खेल से जुड़ी हस्तियों, खेती विशेषज्ञों और तकनीक विशेषज्ञों के साथ जोड़कर समूहों का विस्तार करें। बता दें कि मोदी के इन दो निजी समूहों में जैसे ही कोई संदेश भेजा जाता है, स्मृति ईरानी, जितेंद्र सिंह और हरसिमरत कौर आदि तमाम मंत्री फौरन जवाब देते हैं।

फिलहाल चला रहे हैं दो ग्रुप

दो महीने पहले मंत्रियों के लिए शुरू किया था निजी ग्रुप 

कार्यक्रमों, विचार विमर्श और समस्या पर चर्चा के लिए शुरू किया निजी ग्रुप

मोदी के पास दो निजी ग्रुप, विस्तार की तैयारी

एक समूह भाजपा सांसदों के लिए और दूसरा केबिनेट में मंत्रियों के लिए 

23 जुलाई को कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने निजी ग्रुप में मोदी को प्रौद्योगिकी उन्नयन निधि योजना की जानकारी विस्तार से दी

मीडिया की नजरों से परे है नमो एप

यह एक डिजिटल फोरम है। मोदी इसके माध्यम से मंत्रियों और सांसदों से चर्चा और विमर्श करते हैं। सांसदों वाले निजी ग्रुप में सांसद मोदी को अपने कामों और क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू करा रहे हैं। मोदी के निजी समूह का अपना सर्वर है। यह नमो एप के माय नेटवर्क सेक्शन पर जनता को दिखाई नहीं देता है। रियो ओलंपिक के खिलाडिय़ों के साथ हुई बैठक में मोदी ने सभी से इस समूह से जुडऩे का अनुरोध किया था। इसके पीछे एक प्लेटफॉर्म पर संवाद करने की सोच है। 

Related Articles

Back to top button