राष्ट्रीय

मोदी के मंत्री बोले- लागू हो ‘हम दो हमारे दो’ की पॉलिसी, नहीं तो PAK जैसे होंगे हाल

l_giriraj-singh-with-pm-modi-1461213562नई दिल्ली।

विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह फिर से विवादित बयान के कारण सुर्खियों में हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में जनसंख्या को लेकर सख्त नियम बनाने की जरुरत है। भारत में टू चाइल्ड पॉलिसी को लागू किया जाना चाहिए तभी बेटिया सेफ रहेंगी। 

मुस्लमान के भी दो ही बच्चे हो

 रिपोर्ट के मुताबिक गिरिराज सिंह ने पश्चिम चंपारण के बगहा में दी स्पीच में यह बात कही। उन्होंने कहा कि हिंदू के दो बेटे हों और मुस्लमान के भी दो ही बच्चे होने चाहिए। हमारी आबादी घट रही है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो भारत का हाल भी पाकिस्तान की तरह होगा। हमें अपनी बेटियों को पर्दे में बंद करना होगा। 

घट रही हैं हिंदुओं की आबादी

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में सात जिले ऐेसे हैं जहां हमारी आबादी घट रही है। उन्होंने कहा किशनगंज और आररिया का नाम लेते हुए कहा कि वहां मुस्लिमों की आबादी, हिंदुओं की अपेक्षा तेजी से बढ़ रही है। 

सोनिया-नीतीश को लेकर दिए गिरिराज सिंह के विवादित बयान

बता दें कि गिरिराज सिंह हमेशा अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। 2013 में गिरिराज ने कहा था- ‘नीतीश कुमार एक देहाती औरत की तरह व्यवहार कर रहे हैं और जलन के चलते नरेंद्र मोदी पर हमला कर रहे हैं।’ साल 2015 में गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर कहा था कि अगर राजीव गांधी ने एक नाइजीरियाई महिला के साथ शादी की होती और अगर वह गोरी नहीं होती तो क्या कांग्रेस उन्हें (सोनिया गांधी) अपना नेता चुनती। इस बयान के बाद उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी थी।     

Related Articles

Back to top button