राष्ट्रीय

मोदी नमो एप से कर रहे मंत्रियों से चर्चा

l_PM-Modi-1470110571प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डिजिटल प्रेम किसी से छिपा नहीं है। अब तो मोदी ने अपनी केबिनेट को ही डिजिटल बना दिया है। जो मीडिया की नजरों से परे 24 घंटे डिजिटल वर्ल्ड के जरिए काम में जुटी रहती है। दरअसल पीएम मोदी ने हमेशा अपने साथियों के संपर्क में रहने के लिए नमो एप के जरिए दो निजी ग्रुप बनाए हैं। इनमें से एक ग्रुप मंत्रिमंडल के सदस्यों और दूसरा सांसदों के लिए है। इन समूहों पर ही मोदी सांसदों और अपने मंत्रियों से सरकार के नीति निर्धारण से लेकर कामकाज तक की चर्चा करते हैं। 

यही नहीं अब मोदी चाहते हैं कि मंत्री और सांसद अपने निजी समूहों का भी विस्तार करें। नमो एप को खेल से जुड़ी हस्तियों, खेती विशेषज्ञों और तकनीक विशेषज्ञों के साथ जोड़कर समूहों का विस्तार करें। बता दें कि मोदी के इन दो निजी समूहों में जैसे ही कोई संदेश भेजा जाता है, स्मृति ईरानी, जितेंद्र सिंह और हरसिमरत कौर आदि तमाम मंत्री फौरन जवाब देते हैं।

फिलहाल चला रहे हैं दो ग्रुप

दो महीने पहले मंत्रियों के लिए शुरू किया था निजी ग्रुप 

कार्यक्रमों, विचार विमर्श और समस्या पर चर्चा के लिए शुरू किया निजी ग्रुप

मोदी के पास दो निजी ग्रुप, विस्तार की तैयारी

एक समूह भाजपा सांसदों के लिए और दूसरा केबिनेट में मंत्रियों के लिए 

23 जुलाई को कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने निजी ग्रुप में मोदी को प्रौद्योगिकी उन्नयन निधि योजना की जानकारी विस्तार से दी

मीडिया की नजरों से परे है नमो एप

यह एक डिजिटल फोरम है। मोदी इसके माध्यम से मंत्रियों और सांसदों से चर्चा और विमर्श करते हैं। सांसदों वाले निजी ग्रुप में सांसद मोदी को अपने कामों और क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू करा रहे हैं। मोदी के निजी समूह का अपना सर्वर है। यह नमो एप के माय नेटवर्क सेक्शन पर जनता को दिखाई नहीं देता है। रियो ओलंपिक के खिलाडिय़ों के साथ हुई बैठक में मोदी ने सभी से इस समूह से जुडऩे का अनुरोध किया था। इसके पीछे एक प्लेटफॉर्म पर संवाद करने की सोच है। 

 

विस्तार की तैयारी

फिलहाल सांसदों और मंत्रियों के समूह हैं। आगे इसमें खिलाडिय़ों, तकनीकी क्षेत्र के लोगों और अन्य क्षेत्रों के विशेषज्ञों के लिए अलग ग्रुप बनाने की योजना है। 

एप पर 15 अगस्त के भाषण की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जुलाई को नमो एप के जरिए मंत्रियों के निजी ग्रुप में संदेश भेजा। अपने संदेश में मोदी ने सभी मंत्रियों को 70वें स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर 70 किसान और गरीब समर्थक कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी मांगी है। मोदी 15 अगस्त को आसान शब्दों में जनता के सामने सरकार की इन उपलब्धियों को रखना चाहते हैं। इसके लिए वे अपने भाषण की जानकारी एप पर ही जुटा रहे हैं।

 
 

Related Articles

Back to top button