फीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

मोदी ने की पूरी तैयारी, आ गया वो दिन जब पूरे देश में लहराएगा ‘कमल’ का रंग

नई दिल्ली। ओडिशा और महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में भारी जीत से बीजेपी काफी उत्साहित है। हालांकि बृहनमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनावों में किसी ने पूर्ण बहुमत हासिल नहीं की है। लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवसेना और बीजेपी के बीच गठबंधन हो सकता है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने गुरुवार को कहा कि दोनों दलों को मुंबई में हाथ मिला लेना चाहिए। वहीं, अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडगरी ने भी गठबंधन की उम्मीद जता दी है। बीएमसी चुनावों में शिवसेना को 84 तो भाजपा को 82 सीट मिली हैं।

मोदी ने की पूरी तैयारी, आ गया वो दिन जब पूरे देश में लहराएगा ‘कमल’ का रंग

बीएमसी चुनावों में हो सकता है शिवसेना और बीजेपी का गठबंधन

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस मंत्रिमंडल में मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि बहुत हुई कड़वाहट। अब यह फिर से साथ आने का समय है। पाटिल का बयान इस बात का संकेत है कि एक दूसरे से लड़े ये दोनों पूर्व सहयोगी खंडित जनादेश के बाद फिर से साथ आ सकते हैं। केंद्रीय भाजपा नेतृत्व के साथ अच्छे रिश्ते रखने वाले पाटिल ने कहा कि दोनों पार्टियों के हिस्सों में आई सीटों को देखते हुए क्या दोनों पार्टियों के साथ आने के अलावा कोई विकल्प बचा है? क्या वो (शिवसेना) कांग्रेस का समर्थन लेंगे?

पाटिल का ये बयान तब आया है जब भाजपा प्रवक्ता माधव भंडारी ने कहा कि पार्टी अपने प्रदर्शन के कारणों का ‘‘आत्मविश्लेषण’’ करेगी। पार्टी ने कहा कि ये ‘‘उम्मीद के मुताबिक नहीं’’ हैं। वहीं भाजपा नेता और राज्य के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि उनकी पार्टी 10 नगरपालिका परिषदों और 25 जिला परिषदों में विजेता बनकर उभरी है।

पीएम मोदी के हाथ लगा ट्रम्प कार्ड, अब तो यूपी में बीजेपी की सरकार बननी तय

नितिन गडगरी ने क्या कहा

नितिन गडकरी ने कहा है कि बीएमसी में शिवसेना के साथ आ सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि इसका परिणाम यूपी के चुनावों पर भी पड़ेगा। हालांकि शिवसेना के मुखपत्र सामना में छपे संपादकीय पर उन्होंने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना और सामना अखबार ने बीजेपी का बहुत मन दुखाया है।

 

Related Articles

Back to top button