अन्तर्राष्ट्रीय

मोदी ने नेपाल की ऐतिहासिक यात्रा संपन्न की

modi tourकाठमांडू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द्विपक्षीय संबंध को मजबूत करने के लिए सहयोग, संपर्क, संस्कृति और संविधान पर ध्यान केंद्रित करते हुए नेपाल की ऐतिहासिक यात्रा आज संपन्न की। मोदी पिछले 17 साल में नेपाल की यात्रा पर जाने वाले प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने नेपाल के राष्ट्रपति रामबरन यादव और प्रधानमंत्री सुशील कोइराला सहित अन्य नेताओं के बीच संविधान निर्माण की अहमियत पर जोर दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने मोदी के हवाले से बताया है, आपको पार्टी के बारे में नहीं, बल्कि देश के बारे में सोचना चाहिए। नेपाल को यथाशीघ्र एक संविधान की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button